झारखंड के उद्योगों के लिए शुक्रवार को पॉल्यूशन स्टार रेटिंग प्रोग्राम लांच हुआ। जून 2020 से इसका रिजल्ट मिलने लगेगा। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिकागो यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से एमआेयू किया। ऐसा करने वाला झारखंड देश का तीसरा राज्य बन चुका है। इसके पहले महाराष्ट्र 2017 में और ओड़िशा में वर्ष 2018 में इसकी शुरुआत हो चुकी है।

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष एके रस्तोगी ने कहा कि एमओयू के बाद कई काम करने हैं। इसमें लगभग 14-15 महीने का वक्त लगेगा। रस्तोगी ने कहा कि फाइव स्टार रेटिंग वाले उद्योगों को इंसंेटिव दी जाएगी। उनके ऑटो रिन्यूवल पर काफी छूट दी जाएगी। रस्तोगी ने कहा कि हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर कर्मचारियों और उद्योगों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। चीफ गेस्ट मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा…